ताजिया जुलूस के दौरान आपस में भिड़ा दो अखाड़ा,चार घायल,मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात!

SHARE:

रिपोर्ट – सुमित कुमार!

ताजिया जुलूस के दौरान नगर क्षेत्र के पुरानी चौक के समीप दो अखाड़ा कमेटी के सदस्य आपस में भिड़े की गई रोडे बाजी चार लोग घायल मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

-दरअसल मामला है कि हवेली खड़गपुर नगर क्षेत्र में मोहर्रम के दसवीं दिन को लेकर ताजिया जुलूस निकाला गया था जिसमें दो अखाड़ा कमेटी के सदस्य आपस में भिड़ गए। जिसमें जमकर रोड़े बाजी की गई एवं दोनों तरफ से मारपीट की घटना घटी। जिसमें कई लोग घायल हुए जिन्हें स्थानीय अखाड़ा कमेटी के द्वारा निजी चिकित्सक यहां इलाज कराया गया वहीं चार लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जिनके चिकित्सकों ने इलाज किया घायलों में मोमिन टोला के मोहम्मद निजाम ,मोहम्मद दिलसु, मोहम्मद जियाउल, रोशन टोला के मोहम्मद जमील उद्दीन वहीं सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार अतिरिक्त दलबल के साथ पहुंचे और मामले को शांत कराया।
जानकारी देते हुए खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि मोहर्रम को लेकर ताजिया जुलूस सुबह में निकाली गई थी। पुरानी चौक के समीप दो अखाड़ा कमेटी मोमिन टोला एवं रौशन नगर अखाड़ा कमेटी के सदस्य आपस में भिड़ गए पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया सुबह का अखाड़ा जुलूस का कार्य समाप्त हो गया कुछ लोग लाठी डंडे से घायल हुए हैं बाकी स्थिति सामान्य है।

बाइट- चंदन कुमार खड़गपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी

बाइट- घायल

Join us on:

Leave a Comment