भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के दौरान पास में खेल रहे बच्चे को लगी गोली।

SHARE:

:- न्यूज़ डेस्क!

ब्रेकिंग नालंदा – भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग। फायरिंग के दौरान पास में खेल रहे बालक को लगी गोली।नूरसराय थाना क्षेत्र के मिल्कीपर तियारी गांव की घटना।

नूरसराय थाना इलाके के मिल्कीपर तियारी गांव में चाचा भतीजा के बीच भूमि विवाद में हुए जमकर फायरिंग में बकरी चरा रहे हैं एक बालक को गोली लग गई। । गोली लगने के बाद बालक को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल और सदर अस्पताल में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जख्मी विपिन रविदास का 10 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है । परिवार वालों ने बताया कि बलन यादव और उसके दो भतीजा के बीच संपत्ति बटवारा को लेकर विवाद हो हो रहा था इसी दौरान दोनों ओर से फायरिंग होने लगा और बलन यादव द्वारा चलाए गए गोली किशोर को लग गई।थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हो रही थी । इसी दौरान पास खेल रहे हैं एक बालक को गोली लग गई । जख्मी का इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है।

बाइट।जख्मी के पिता
बाइट।जख्मी बच्चा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment