छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव दफनाया फिर बरामद होते ही मची सनसनी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी में वहशी दरिंदे ने बी ए की महादलित छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पहले पोखर में फेका उसके बाद शव को दफना दिया। घटना रहिका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है । मृतका के परिजनों की माने तो गांव के ही वार्ड नंबर 11 का कमलेश यादव उनकी लड़की के साथ बराबर छेरखानी करता था। इसकी जानकारी घर बालों को थी। इस बात को लेकर युवती के घर वालों के द्वारा कमलेश यादव को बराबर रोका टोका और चेतावनी दिया जाता था। लड़की की मां ने कहा की उनकी पुत्री बी ए पार्ट 2 की छात्रा थी। घटना से दो रोज पूर्व ट्यूशन पढ़ाकर आने के क्रम में कमलेश यादव उसको रास्ते में घेर कर उसका मोबाईल छीन लिया और उसके साथ छेड़खानी किया। वही 15 जुलाई की रात्रि युवती का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और युवती की हत्या कर शव को पास के एक पोखर में फेक दिया। 16 जुलाई की सुबह लड़की का शव पोखर में उपलता हुआ देख कर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई,जिसके बाद शव की पहचान कर ली गई । इसके बाद कुछ स्थानीय दबंग लोगों के साथ मिलीभगत कर शव को दफना दिया गया। जिसके बाद परिजनो ने गांव कुछ लोगों के साथ मिलकर रहिका थाना अध्यक्ष रवींद्र कुमार को घटना की सूचना दी। प्राप्त सूचना के आधार पर रहिका थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए परिजनो की निशानदेही के बाद शव को मीट्टी के अंदर से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेकर सदर हॉस्पिटल,मधुबनी भेजकर पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया। वही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई हैं। घटना की खबर आसपास के क्षेत्र में सनसनी बन फैल गई है। वही परिजनो और गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया जा रहा है की आरोपी कमलेश यादव गांव में लाइट और साउंड भाड़े पर देने का काम किया करता है। कमलेश कुमार यादव के संबंध में बताया जा रहा है कि वे अक्सर महिलाओं व लड़कियों का मानसिक व शारीरिक शोषण की घटना को अंजाम पूर्व में भी देता रहा है। इस से पहले भी कई घटना को अंजाम दे चुका है। इस बार कमलेश यादव ने बी ए में पढ़ने बाली महादलित समुदाय की छात्रा को निशाना बनाया। उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दिया। देखना होगा की पुलिस आरोपी कमलेश यादव को कब सलाखों के अंदर पहुंचाती हैं और पीड़िता के परिजनों को न्याय दिलवाती हैं।

Join us on:

Leave a Comment