पूर्व विधायक गुलाब यादव के मधुबनी स्थित गंगापुर,पटना और पूणे आवास पर ई डी की ताबड़तोड़ छापेमारी!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के गंगापुर,पटना और पूणे आवास पर एक साथ ईडी का ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के गंगापुर स्थित आवास के मैन गेट,घर के पिछे और गली में केन्द्रीय पुलिस बल तैनात हैं, घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई है। जैसे जैसे लोगों को ईडी के छापेमारी को लेकर जानकारी मिल रही है। श्री यादव के शुभचिंतक उनके गंगापुर आवास के तरफ पहुंच रहे हैं। छापेमारी लगातार कई घंटों से जारी है। बता दें कि पूर्व विधायक गुलाब यादव 2024 का चुनाव झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से बहुजन पार्टी से लड़े थें। जिस चुनाव में वे कामयाब नही हो सके। वही उनकी पत्नी अंबिका यादव वर्तमान में एम एल सी और बेटी बिंदु गुलाब यादव मधुबनी जिला परिषद के अध्यक्ष हैं। ऐसे में उन के समर्थकों का मानना है कि ये कार्रवाई राजनीत से प्रेरित है।

Join us on:

Leave a Comment