पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद पहुंचे भाजपा के कदवार नेता सह पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि वीआईपी प्रमुख मुकेश साहनी के पिता के हत्यारे को किसी भी कीमत पर सरकार नहीं बक्शे गी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पुलिस के वरीय अधिकारी के द्वारा एसआईटी की गठन कर दिया गया है। जल्द ही एसआईटी की टीम हत्यारे को ढूंढ निकलेगी। आगे उन्होंने कहा कि बिहार के उपमुख्यमंत्री का भी साफ तौर पर बयान आ चुका है कि किसी भी कीमत पर हत्यारे को बक्सा नहीं जाएगा। हत्यारे चाहे जहां भी रहेंगे पुलिस उसे जल्द ही ढूंढ निकालेंगे। दरअसल पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा जहानाबाद के रतनी फरीदपुर प्रखंड के सेंधवा गांव में डाकघर के उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने डाकघर के वरीय अधिकारियों को साधुवाद दिया और कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके में डाकघर खोला गया है। जहां से इलाके के लोगों को डाकघर के सिवाय बैंकिंग का भी सुविधा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की सरकार लोगों के समस्याओं के निदान के लिए हर कदम उठा रही है। दोनों सरकार मिलकर बिहार को एक विकसित राज्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी पहुंचना था लेकिन उनके नहीं आने से कार्यकर्ताओं में थोड़ी मायूसी देखी गई। उप मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए कार्यकर्ता काफी उत्सुक थे। लेकिन किसी कारण से सम्राट चौधरी कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे। इस कार्यक्रम में डाक विभाग के विभिन्न अधिकारियों के अलावे बड़ी संख्या में आसपास के इलाके के लोग मौजूद थे
Byte – जीवेश मिश्रा, पूर्व मंत्री बिहार




