एन एच 527 बी पर तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टेम्पो में जोर दार ठोकर एक की मौत तीन घायल!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा!

मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदेपूर गांव में दरभंगा जयनगर एन एच 527 बी पर विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो में मारी जोरदार टक्कर। ट्रक दरभंगा के दिशा से जयनगर के तरफ जा रही थी। वही टेम्पो एक ही परिवार के चार लोगों को लेकर जयनगर के आनन्द मुहल्ला वार्ड नम्बर 10 से कलुआही के रास्ते खजौली थाना क्षैत्र के बकूआ गांव के लिए जा रही थी। इसी बिच ये सरक हादसा हो गई। टक्कर के बाद जहां टेम्पो की परखच्चे उड़ गई। वही टेम्पो में सवार राजू पासवान, 45 वर्ष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही अन्य तीन लोग गंभीर रूप से धायल हो गए। घटना के बाद धटना स्थल पर लोगों की भीर जमा हो गई। लोगों ने सरक मार्ग को जाम कर यातायात को अवरुध्द कर दिया। वही इस बात की जानकारी कलुआही थाना को दी गई। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सपन कुमार, एस आई अर्जुन कुमार, एस आई संतोष कुमार बिना देर किए दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। वही दुर्घटना ग्रस्त टेम्पो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। सरक जाम कर रहे लोगो को समझा बुझाकर सर यात्रा यात बहाल करना दिया गया है। घटना की सूचना पा कर मृतक के परिजन एवं सगे संबंधी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक वर्षों से जयनगर में रेलवे की जमीन में घर बना कर पुरे परिवार के साथ रहा करता था। जहां मेहनत मजदूरी कर वे पत्नी सहित दो पूत्र व दो पुत्रि का भरन पोषण किया करता था। रेलवे द्वारा अपने भूमि से अतिक्रमण खाली कराए जाने से मृतक का परिवार विस्थापित हो गया। जो अपने परिवार के कुछ सदस्यों को साथ कर घर के सभी सामानों के साथ अपने बहन के घर बकूआ के लिए जा रहा था इसी दौरान उनकी टेम्पो में तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित हो कर टक्कर मार दी और मौके से ट्रक चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। जिसे चालक ने कय किलोमीटर आगे जाकर सूनसान जगह पर छोर कर भाग नीला। ट्रक को पुलिस ने आपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया में है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें