मुकेश सहनी के पिता की हत्या दुखद व खेदजनक, सरकार ने किया एसआईटी का गठन -सम्राट चौधरी!

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

सरकार ने किया एस आई टी का गठन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर गहरा दुख जताया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी पूरी संवेदना जताई है।

श्री चौधरी ने कहा कि जीतन सहनी की हत्या अत्यंत दुखद और खेदजनक घटना है। उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने पुलिस प्रशासन को फोन कर दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर एस आई टी का गठन कर दिया गया है।

दरभंगा में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि अपराधी चाहे कोई भी हो, कानून के शिकंजे से वह बच नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की देर रात में हत्या की गयी थी। वो 70 साल के बुजुर्ग थे। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरी मुस्तैदी से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment