रिपोर्ट- प्रशांत कुमार
-बेगूसराय में छोटे भाई ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बड़े भाई को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल भाई का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। पूरी घटना बेगूसराय रतनपुर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव की है । घायल के पिता पुलिस विभाग में जमादार रामनिवास राय ने बताया कि आज वह छुट्टी से घर आए थे तभी उसका छोटा पुत्र सोनल राय अपनी पत्नी प्रियंका कुमारी के साथ पहुंचा और उसे 10 लाख रुपए की मांग की जब उसे 10 लाख रुपए देने से मना किया और बड़े बेटे ने भी कहा कि यह रुपया किस लिए देंगे। इसी बात से नाराज होकर छोटे बेटे और पुत्रवधू ने मिलकर उसके बड़े बेटे अरविंद राय को पकड़ कर चाकू मार दिया जिससे वह घायल हो गया । आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल के पिता ने बताया कि 2018 में ही उसका छोटा पुत्र सोनल राय परिवार से अलग हो गया था और बराबर 10 लख रुपए की मांग कर रहा था। आज वह छुट्टी से घर आए थे और देर शाम जब वह बाजार से घर लौटे तो बेटे और पुत्रवधू ने फिर 10 लाख रुपए की मांग की और नहीं देने पर उसके बड़े बेटे अरविंद राय जो घर पर ही आटा चक्की चला रहा था तभी छोटा बेटा पिस्तौल और पुत्रवधू चाकू लेकर आये और बड़े बेटे को पकड़ कर चाकू मार दी। घटना की सूचना रतनपुर थाना को दी गई है।
बाइट- राम निवासी राय, घायल के पिता




