बच्चे के विवाद में ससुर ने बहु की कुदाल से काट कर की निर्मम हत्या!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

— मधुबनी जिले के कलुआही थाना क्षेत्र अंतर्गत नरार गांव गोठ टोल, वार्ड नम्बर 07 में बच्चों के विवाद में चचेरे ससुर ने 35 वर्षीय रिंकू देवी को कूदाल से काट दिया। भतीजे के बच्चे के दरवाजे पर चढ़ जाने से आक्रोशित सिरफिरे ससुर ने भाई के पुतोह की कुदाल से काट कर दी हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। घटना को लेकर मृतका रिंकू देवी के पिता राम खेलावन यादव ने बताया है की कल बीते देर शाम मृतिका की बच्चा उसके ससुर के भाई मुक्ति नारायण यादव के दरवाजे पर चला गया। इतनी छोटी सी बात पर से खफा हो मुक्ति नारायण यादव के द्वारा बच्चे को गाली गलौज किया जाने लगा। जिस को लेकर रिंकू देवी के द्वारा टोके जाने पर हाथ में कुदाल लिए मुक्ति नारायण यादव ने रिंकू देवी पर हमला कर दिया। कुदाल के हमले से रिंकू देवी को काट कर हत्या कर फरार हो गया है। रिंकू का पति धर्मेंद्र कुमार यादव देश से बाहर सऊदी में रह कर मजदूरी करता है। रिंकू देवी अपने तीन छोटे छोटे बच्चे के साथ धर पर रहती थी। मृतिका के तीन संतानों में दो पुत्री और एक पुत्र है। घटना के बाद से सभी बच्चों का बड़ा हाल है। बरी बेटी रह रह कर अचेत हो जा रही है। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इस बात की जानकारी संबंधित कलुआही थाना को दी। सूचना पाकर थाना अध्यक्ष सपन कुमार, सहायक थाना अध्यक्ष अर्जुन कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव की मुआइना करने के बाद घटना की तहकीकात करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। वही पुलिस हत्यारे की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। शव अंतिम संस्कार को लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। इस तरह रिश्ते का कत्ल की बात चहुओर आम हो रही है। वही इस हत्या कांड की निंदा चारों तरफ हो रही है। लोगों का कहना है कि रिंकू देवी के तीन मासूम बच्चे को कौन समझाए की उनसे मां की ममता और गोद छीन गया है। अब उसकी मां इस दुनियां में नही रही।

बाइट– मृतक रिंकू देवी के पिता
बाइट– स्थानीय चौकीदार

Join us on:

Leave a Comment