रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
धौंस नदी में मछली मार रहे मछूआरे नदी के गहरे पानी में समाया, खोज जारी
मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मपुरी गांव स्थित लबालब पानी से भरे धौंस नदी में मछली पकरने के दौरान जाल खिंचते समय पाव फिसलने से अधेड़ मल्लाह गहरे पानी में समा गया।
नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने इस घटना को देखा और इसकी सूचना गांव वालों को दी। घटना की सूचना पर गांव में अफरातफरी मच गया। लोग आनन-फानन में नदी किनारे पहुंच कर जाल के सहारे अधेड़ की खोज बीन शुरू कर दिया।
लापता मछूआरे की पहचान ब्रह्मपुरी गांव का 57 वर्षीय गुलटेन सहनी के रूप मे बताया जा रहा है।
इधर घटना की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, सीओ निलेश कुमार, सीआई बसंत झा व मधवापुर थाना पुलिस तात्काल इसकी सूचना एसडीआरएफ टीम को दी है। बताया जा रहा है कि सूचना पर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए चल चुकी हैं। बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। ताकि उक्त अधेड़ की तलाश कर शव को पानी से निकाला जा सके।
जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी गांव का रहने वाला गुलटेन सहनी जाल लेकर मछली मारने धौंस नदी के किनारे गया था। जहां नदी में जाल फेंकने के बाद जाल खिंचने के दौरान पांव फिसलने से अधेड़ मछूआरा नदी के गहरे पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मछूआरे के घर चिख पुकार मचा हुआ है। परिजनजोर जोर से रोते चिल्लाते नदी किनारे पहुंच गए हैं। अधेड़ की खोज बीन जारी है।
लोगो को एसडीआरएफ टीम आने का इंतजार हैं। खबर लिखे जाने तक एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच नहीं पाई थी। परिजन लगातार नदी किनारे शव लोगों के सहयोग से तलाश में जुटे हुए है।