बाढ़ ने ढाया सितम तो नाव से बारात लेकर शादी करने पहुँच गया दूल्हा!

SHARE:

अवधेश कुमार/ गोपालगंज

शादी करने का उमंग एक अलग ही होता है…..जब दूल्हे सजधज लेते है तो बारात निकालने के लिए हाथी या घोड़ा या कोई कार पर सवार होते है, लेकिन एक ऐसे दूल्हा दिखे जिनके सपने टूटे और घर से सजधज कर नाव की सवारी करनी पड़ी….यहां तक कि बारातियों को भी बारी बारी से नाव पर सवार होकर ऊंचे स्थान पर आनी पड़ी, जहां से वाहन पर सवार होकर जाना पड़ा…..

तस्वीरें गोपालगंज जिले के माझागढ़ थाना के निमुइया पंचायत के भृगुन राउत टोला गांव की है…..क्योंकि दो दिन पूर्व से गंडक नदी में आई बाढ़ के पानी से निमुइया पंचायत पूर्ण रूप से प्रभावित हो चुका है…..नतीजतन इस गांव के विकाश यादव सजधज कर दूल्हे बने जिन्हे दो किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ी….जब नाव से उतरने के लिए तैयार हुए तो कैमरा देखते ही शरमा गए और अपने चेहरे को छिपा तेजी से भाग खड़ी कार में छिप गए….

उनकी शादी पूर्वी चंपारण के मलाही गांव के सत्येंद्र यादव की पुत्री से होनी है,जहा बारात लेकर गए…..शायद दूल्हे विकास यादव को ये भी अंदाजा नहीं होगा कि बारात लेकर शादी रचाने जाने के समय बाढ़ के प्रभाव से घिर जायेगे….इनकी बननेवाली दुल्हन सोनी को भी कल विदाई के बाद घर पहुंचने के लिए दूल्हे के साथ नाव की सवारी करनी पड़ेगी…..

सरपंच ने कहा कि दूल्हा विकाश यादव की शादी है…..इनका बारात लेकर पूर्वी चंपारण के मलाही गांव जा रहे है….. मलाही गांव के सत्येंद्र यादव के पुत्री के साथ शादी होगी…..अचानक बाढ़ के पानी आ जाने के कारण घर भीरगुन राउत टोला से गौसिया तक नाव की सवारी करनी पड़ी है…..क्योंकि नाव छोड़कर दूसरा कोई आने जाने का साधन नही है….नाव से बारात ले जाना अच्छा तो नही लग रहा पर मजबूरी है….कल विदाई कराकर लौटने पर दुल्हन भी नाव से ही घर जायेगी…..

दरअसल गोपालगंज में बाढ़ की वजह से 22 गांव प्रभावित हो गए हैं….इस वजह से शादी के लिए दूल्हा और बरातियों को नाव से जाना पड़ा है…..

Join us on:

Leave a Comment