ब्रजपात की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला की मौत।परिजनों का रो रो के बुरा हाल!

SHARE:

रिपोर्ट- सुमित कुमार!

मुंगेर : असरगंज प्रखंड के चोर गांव पंचायत के लगमा बहियार में खेत का अड्डा काट कर घर लौटने के क्रम में ब्रजपात की चपेट में आने से 37 वर्षीय महिला नूतन देवी की मौत हो गईं।मृतक महिला सुरेंद्र पासवान की पत्नी है। स्थानीय ग्रामीण व परिजनों ने बताया की मृतक महिला नूतन देवी दोपहर में हो रही जोरदार बारिश को देखते हुए खेत गई थी । जहां खेत का अड्डा को काट कर घर लौट रही तभी उनके शरीर पर आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गई।वही मृतिका महिला का पति हरियाणा में मजदूरी का काम करता है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने बताया की दोपहर में हो रही जोरदार बारिश को देख अपने खेतो में धान का बिचड़ा डालने और खेतो में बारिश का पानी जमा हो इसको लेकर खेत का अड्डा काटने के लिए गई थी जहां खेत का अड्डा काटकर घर लौट रही थी तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

वही घटना की जानकारी मिलने के बाद असरगंज थाना के पीएसआई नेहा कुमारी और राहुल कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्त पताल भेज दिया गया।

बाईट-बादल कुमार मृतक का पुत्र
बाईट ग्रामीण
बाईट ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment