प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया 24 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और 12 योजनाओं का किया शिलान्यास!

SHARE:

रिपोर्टर-राजीव रंजन ।

मधेपुरा पहुंचे ग्रामीण कार्य विभागीय मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने किया 24 विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और 12 योजनाओं का किया शिलान्यास .

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने आज मधेपुरा में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक और बाढ़ व सुखाड़ से संबंधित चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन का आज शुभारंभ हुआ है। महिला सशक्तिकरण की दिशा सरकार बेहतर कार्य रही है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि ड्यूटी कर रही महिला कर्मियों के छोटे-छोटे बच्चों के लिए पालना गृह केंद्र खोले जा रहे हैं। जहां ड्यूटी के दौरान बच्चे रहेंगे, जिससे महिलाएं अपनी ड्यूटी मन लगा कर पाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने डीआरडी परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण भी किया वहीं इस मौके पर दर्जनों लाभुकों को प्रशस्तिपत्र एंव चैक वितरण किया. जरा आप भी सुनिए क्या कुछ बता रहे हैं मंत्री श्रवण कुमार. बाइट: श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री बिहार सरकार.

Join us on:

Leave a Comment