रिपोर्ट- अमित कुमार!
-जदयू के रष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मनीष वर्मा के जदयू में शामिल होने पर स्वागत है ।प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर भी अपने काम से अलग पहचान बनाई है । मुख्य मंत्री जी के साथ भी लंबे समय तक रहकर काम किया है । इसका फ़ायदा ना सिर्फ़ मनीष वर्मा को मिलेगा बल्कि इसका फ़ायदा जदयू और बिहार को भी मिलेगा । संजय झा ने कहा कि जब जब लोगो ने और मीडिया ने भविष्यवाणी की है कि नीतीश कुमार की राजनीति ख़त्म हो रही है, वैसे ही नीतीश कुमार ज़ोरदार वापस कर सबके आकलन को झूठा साबित कर देते है ।
बाईट:—संजय झा , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जदयू




