वन महोत्सव के तहत डीएम अलंकृता पांडेय ने किया पौधरोपण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

“एक पेड़ मां के नाम ” कार्यक्रम को तहत
जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा वन प्रमंडल गया ,के तत्वाधान में, स्थानीय केंद्रीय विद्यालय एनवा के परिसर में राज्य स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत वृक्षारोपण कार्यक्रम से की गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जहानाबाद कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव भी उपस्थित थे।इस आयोजन का बहुचर्चित स्लोगन” एक पेड़ मां के नाम” नाम के अनुरूप ही ध्येय रखता है। राज्य के मुख्यालय स्तर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसकी शुरुआत आज 8 जुलाई 2024 से कर दी गई है इसी के साथ-साथ सभी जिलों में भी राज्य स्तरीय वन महोत्सव की शुरुआत हो गई है। यह महोत्सव पूरे वर्षा काल में जुलाई से लेकर सितंबर माह तक जारी रहेगा।
पूरे विश्व में वन क्षेत्र का क्षेत्रफल लगातार कम होना एवं बढ़ती जनसंख्या के दबाव में उत्तरोत्तर इसमें कमियां पाई गई है ,जिससे निपटने के लिए वन विभाग द्वारा कई प्रयास किया जा रहे हैं ।इसी के तहत आज जहानाबाद में केंद्रीय विद्यालय के बच्चों की उपस्थिति में 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा 200 बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया गया यह पौध बच्चों के माध्यम से विभिन्न परिवारों की जिम्मेदारी बनेंगे एवं यह जागरूकता भी लेंगे की सभी समुदाय एवं सभी परिवार वृक्षारोपण में अपनी-अपनी सहभागिता जरूर बढ़ाएं पौधे लगाए भी और उनका संरक्षण भी करें। बच्चों की भांति पौधों का भी संरक्षण किया जाना बहुत आवश्यक है जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के द्वारा इस अवसर पर बच्चों को वृक्षारोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का मूल मंत्र दिया गया। संबोधन के क्रम में जिला पदाधिकारी ने कहा कि दिल्ली जैसे महानगरों में एयर इंडेक्स की जो स्थिति है उसमें सांस लेना अत्यंत ही दूभर है। जहानाबाद जैसे जिलों में ग्रामीण क्षेत्र ज्यादा होने के कारण एवं शहरीकरण अभी सीमित रहने के कारण स्थिति बेहतर तो है लेकिन यदि अभी से सचेत होकर वनों के विस्तार के दिशा में कार्य नहीं किया गया तो हमारी भी स्थिति दिल्ली जैसे महानगरों के अनुरूप ही हो जाएगी और हम भी दूषित हवा में सांस लेने को मजबूर होंगे। जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों शिक्षकों एवं जहां तक भी अन्य माध्यम से उनकी बात पहुंच पा रही है सभी से अपील की गई की वन महोत्सव के अवसर पर सभी कम से कम एक पौधा जरूर लगाए और उसको संरक्षित रखने के उपाय करें।
विधायक द्वारा भी इस दिशा में पुरजोर अपील की गई की जहानाबाद के आम लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें एवं वृक्षारोपण के लिए आगे आए।
बताते चले की जहानाबाद में वन विस्तार के क्षेत्र में काम करने वाले वन प्रमंडल गया के अधिकारियों के द्वारा आने वाले एक सप्ताह में जीविका के माध्यम से एक लाख से ज्यादा पौधों के वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जाना है साथ ही वर्षा ऋतु के इस पखवाड़े में जिला प्रशासन के सहयोग से पूरे जिले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त धनंजय कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी शशिकांत कुमार , वन क्षेत्र पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ,वन परिसर पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, एवं वन प्रमंडल गया के अन्य कर्मी एवं आमजन तथा बड़ी संख्या में केंद्रीय विद्यालय के स्कूली बच्चे ने सहभागिता की।

Join us on:

Leave a Comment