लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

जहानाबाद पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में लग्जरी गाड़ी से शराब बरामद किया।
अंग्रेजी शराब की बरामदगी घोसी थाने क्षेत्र के उवेर गांव से 228 बोतल एवं 240 पैक लगभग 223 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिली कि शराब माफिया द्वारा एस XVQ वाहन से शराब लेकर जाया जा रहा है इसी सूचना के आधार पर छापामारी करने के जैसे ही उवेर गांव पहुंचकर पर गाड़ी को जप्त किया गया लेकिन शराब कारोबारी पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है ।पुलिस का कहना है कि शराब कारोबारी का पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाया गया और इस गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल हैं किसके नाम से वाहन रजिस्ट्रेशन है सभी बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है उन्होंने कहा कि शराब कारोबारी के खिलाफ पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है लेकिन शराब कारोबारी अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहे हैं सभी शराब दूसरे राज्य से लाया गया है। तलाशी में कई तरह के शराब रॉयल स्टेट सिग्नेचर पैक इत्यादि नाम का शराब जप्त किया गया है शराब कारोबारी के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत प्राथमिक की दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइक एसडीपीओ 2 घोसी, जहानाबाद

Join us on:

Leave a Comment