रिपोर्ट अनमोल कुमार
1 रूस दौरे पर रवाना हुए पीएम मोदी,बोले:दोस्त पुतिन के साथ सहयोग पर समीक्षा को तैयार
2 मोदी से कितने अलग पुतिन,आज मुलाकात,गरीबी में गुजरा बचपन,दोनों पत्नी से जुदा;मोदी 3 करोड़ तो पुतिन 16 लाख करोड़ के मालिक
3 राहुल गांधी मणिपुर हिंसा के प्रभावितों से मिले, जिरिबाम,चुराचांदपुर के रिलीफ कैंप में लोगों से मुलाकात की;शाम को गवर्नर से मिलें
4 भारत जोड़ो यात्रा राजशेखर रेड्डी की पदयात्रा से प्रेरित थी,पूर्व CM की जयंती पर बोले राहुल
5 राहुल गांधी ने कहा: राजशेखर रेड्डी एक सच्चे जननायक थे,उन्होंने समर्पण भाव से काम किया और राज्य के लोगों के साथ साथ देशवासियों के दिलों में भी नई प्रेरणा जागृत करने का काम किया,कांग्रेस सांसद ने यह उम्मीद भी जताई कि राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगी
6 सुप्रीम कोर्ट ने माना: NEET-UG का पेपर लीक हुआ,कहा:2 स्टूडेंट्स की गड़बड़ी की वजह से पूरी परीक्षा रद्द नहीं कर सकते
7 नीट पर बोला SC:पेपर तो लीक हुआ है,इस बात को नहीं छिपा सकते,सुनवाई अभी भी जारी
8 बिल्डरों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी,कहा: खरीदारों को दिया जा रहा धोखा,पूरे देश में एक जैसा बने एग्रीमेंट,देश भर में प्रॉपर्टी खरीददारों को चूना लगा रहे बिल्डर,एक नियम तो बन जाना चाहिए:सुप्रीम कोर्ट
9 कैबिनेट मंत्री की शपथ लेनी थी,राज्यमंत्री की ले ली,एमपी के कांग्रेस विधायक रावत भाजपा की मोहन कैबिनेट के मंत्री बने,दो बार शपथ दिलाई,कांग्रेस विधायक कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे
10 हेमंत कैबिनेट में चंपाई-दीपिका-इरफान समेत 11 लेंगे शपथ,झारखंड विधानसभा में सीएम ने फ्लोर टेस्ट पास किया,पक्ष में 45,विपक्ष में एक भी वोट नहीं पड़ा
11 संदेशखाली केस:CBI जांच के खिलाफ ममता सरकार की याचिका खारिज,सुप्रीम कोर्ट बोला:बंगाल सरकार ने महीनों तक कोई एक्शन नहीं लिया
12 जब तक मैं मुख्यमंत्री हूं,किसी को छूट नहीं मिलेगी,हिट एंड रन मामलों पर CM शिंदे ने जताई चिंता
13 मुंबई में भारी बारिश के बीच 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द या डायवर्ट,सड़कें भी डूबीं;CM शिंदे ने की बैठक
14 भारी उठापटक के बाद मामुली गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स-निफ्टी,BSE का मार्केट कैप 450 लाख करोड़ के ऊपर हुआ बंद
15 मंगल ग्रह पर इंसानों को बसाने की योजना पर काम शुरू,NASA के बने घर में 378 दिन बिता कर लौटे चार वैज्ञानिक
16 जम्मू-कश्मीर:राजौरी में आतंकियों ने किया आर्मी कैंप पर हमला,1 जवान घायल
17 Hathras stampede case:राहुल गांधी ने हादसे को लेकर CM योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र,मुआवजा बढ़ाने का किया आग्रह
18 5 साल बाद पुतिन के देश में मोदी,रखेंगे रूस में कदम;US की रहेगी नजर
19 पेगौंग झील के पास चीन बना रहा सैन्य अड्डा… कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया दावा
20 आज भी रुकी रहेगी चारधाम यात्रा,हिमाचल में लैंडस्लाइड से 76 सड़कें बंद,बंगाल में बाढ़ जैसे हालात;11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
21 अपडेट्स:फ्रांस में दूसरे चरण की वोटिंग खत्म,एग्जिट पोल में दावा: फ्रांसीसी वामपंथियों ने ज्यादा सीटें जीतीं
22 गुजरात में बस खाई में गिरी,2 बच्चों की मौत,65 यात्री सवार थे,कई घायल; ट्रक को ओवरटेक करने के चलते हुआ हादसा
23 महुआ मोइत्रा के खिलाफ नए क्रिमिनल कानूनों के तहत FIR,NCW चेयरपर्सन के लिए कहा था,वे अपने बॉस का पायजामा पकड़ने में व्यस्त हैं
24 पार्टी ऑफिस में नहीं दफनाया जाएगा BSP नेता का शव,मद्रास हाईकोर्ट ने कहा:ऑफिस संकरी गली में बना,वहां भगदड़ का खतरा
25 शिवसेना-नेता के बेटे ने BMW से दंपती को टक्कर मारी,महिला को 100 मीटर घसीटा,मौत;नशे में था आरोपी,ड्राइवर और पिता हिरासत में
26 भारत और ब्रिटेन एफटीए के अगले दौर पर इसी महीने करेंगे बातचीत, चुनाव के कारण रुक गई थी वार्ता
27 नेपाल की प्रचंड सरकार पर फिर संकट के बादल,12 जुलाई को पेश करना होगा विश्वास मत
28 पानी के लिए मचेगा हाहाकार! भारत के भूजल स्तर को लेकर डराने वाली तस्वीर,IIT की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
29 बंधकों की रिहाई के लिए इजरायल में सड़कें जाम,हमास के बदले रुख से नेतन्याहू सरकार पर बढ़ा दबाव
30 सीमा पर भारत मजबूत,बुनियादी ढांचा बेहतर,लद्दाख में एयरफील्ड
31 PM मोदी ने कहा: ऑस्ट्रिया की यात्रा से दोनों देशों के संबंध मजबूत होंगे
32 भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को 100 रन से रौंदा,सीरीज 1-1 से बराबर
33 तीन दिन के विदेश दौरे पर पीएम मोदी;ऑस्ट्रिया में सहयोग के नए रास्तों तो रूस में होगी व्यापार पर बात
34 लोगों का उत्साह और शानदार काम भारत को बनाएगा विकसित राष्ट्र, JITO कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी
35 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा:भारत अपार संभावनाओं वाला देश है, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले हमारे देशवासियों की भागीदारी और देश को विकसित करने का उनका उत्साह हमारी सबसे बड़ी ताकत है,प्रधानमंत्री ने प्रौद्योगिकी के उपयोग पर ध्यान केंद्रित करते हुए साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है
36 राहुल गांधी मणिपुर और असम दौरे पर,14 महीने से जारी हिंसा के बीच तीसरी बार मणिपुर; बाढ़-हिंसा प्रभावितों और गवर्नर से मिलेंगे
37 NEET-UG:नीट पेपर लीक में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई,परीक्षा में गड़बड़ी के आरोप सहित 38 याचिकाएं शामिल
38 खरगे ने कहा:एलएसी पर चीनी सेना खुदाई कर रही,भाजपा का पलटवार: नेहरू के समय में कब्जा किया था
39 बजट की सभी योजनाएं स्थायी,रक्षाबंधन पर बहनों को उपहार,उद्धव के तंज पर CM शिंदे का पलटवार
40 मुंबई BMW हादसा: शिवसेना नेता और उसका ड्राइवर गिरफ्तार,लेकिन बेटा अब भी फरार




