नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आसमान छुती महंगाई पर सरकार को घेरा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव ने आज पटना में एक पत्रकार वार्ता के दौरान मीडियाकर्मियों से सवाल करते हुए पूछा, “कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो?” उनके इस सवाल ने मौजूदा महंगाई की स्थिति पर एक बार फिर ध्यान केंद्रित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया और लहसुन जैसी आवश्यक सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। साथ ही, दाल, चावल, नमक, तेल और घी जैसे खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है, जिससे आम आदमी की रसोई का पूरा बजट बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है और लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है।

पटना में आलू ही 45-50 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, जो इस बात का सबूत है कि महंगाई किस हद तक बढ़ चुकी है। तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं हैं। जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है, फिर किस बात की डबल इंजन सरकार?

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा हो रहा है और ना ही आम आदमी को। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गई है। इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है ताकि आम आदमी को राहत मिल सके।

Join us on:

Leave a Comment