48 बटालियन सशस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा भारत नेपाल सीमा पर गांजे को किया जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

जयनगर। सीमा पर हो रही तस्करी को मध्यनजर रखते हुए 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा की जा रही लगातार कार्यवाहियों में आज दिनांक 08/07 /2024 को 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सफलता मिली है, इलाके में लगातार हो रही गांजे एवं अन्य सामान की तस्करी के क्रम को रोकने के लिए श्री विवेक ओझा उप कमांडेंट प्रचालन की गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए समवाय प्रभारी मधवापुर के निर्देशन में विशेष ऑपरेशन के दौरान अचानक से की गई कार्यवाही में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 297 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र में 1.57 किलोग्राम गांजा को बरामद कर जब्त किया गया है। तस्कर मोटरसाइकिल के ऊपर गांजे को लादकर नेपाल से भारत ला रहा था, SSB के जवानों द्वारा उसकी चेकिंग करने हेतु रुकने को बोला गया तो तस्कर मोटरसाइकिल और गाजें को छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया।जब्त की गई 1.57 किलोग्राम गांजा एवं बरामद मोटरसाइकिल को अग्रिम कार्यवाही हेतु मधवापुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है । भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा ।श्री गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है ।

Join us on:

Leave a Comment