मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में पुलिस पब्लिक की बैठक!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आगामी 17 जुलाई को शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक किया जा रहा है। वही बिस्फी प्रखंड के औंसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने एसआई मुख़्तार अहमद को सेवानिर्मित होने पर विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नोकरी के दौरान अपने साथियों के साथ किए गए कार्यों को सेवानिवृत्त होने के बाद भी याद रखा जाता है। अपने सह कर्मी से बिछड़ने का ग़म हम सभी को तो होता है। लेकिन ये एक प्रक्रिया है। सेवा से अवकाश प्राप्त कर मुख्तार अहमद अपने धर परिवार के बिच रहकर स्वास्थ्य और खुशहाल जिंदगी का आनंद लें। थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने आगे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमो के अनुसार ताजिया निकालने के लिए लाइसेंस लेना सभी को आवश्यक है । बिना लाइसेंस के लोग ताजिया नही निकाल सकते । प्रशासन शांति पूर्ण वातावरण में पर्व संम्पन्न कराने को लेकर सक्रीय है। नशा का सेवन कर ताजिया जुलुस में भाग लेने वाले लोग किसी भी सूरत में बख्से नही जाएंगे। पकडे जाने पर ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी करवाई की जायेगी। आगे थाना अध्यक्ष ने कहा कि डीजे प्रयोग करने पर पूर्ण रूप से प्रतिबन्ध है। बैठक में तौफीक अहमद , समाजसेवी कलाम कुरैशी , अहलुल्लाह खान , नजमूल होदा ,शाह इमामुद्दीन उर्फ़ सरवर , मो .इमरान , महमूद आलम , ललित कुमार सिंह , मो .तबरेज , सुशील सहनी , संतोष सहनी , अब्दुससलाम अपर थानाअध्यक्ष विक्रम कुमार , एस आई कुमार राजेश भरद्वाज , प्रेम कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment