पंकज कुमार जहानाबाद ।
जहानाबाद नगर थाना की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते दो युवकों को जहानाबाद स्टेशन एरिया से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। गिरफ्तार युवकों की जब पुलिस ने तलाशी लिया तो उनके पास से 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई ।बरामद ब्राउन शुगर की कीमत लाखों में बताई जाती है। बताया जा रहा है कि यह ब्राउन शुगर बेचने वाला गिरोह अंतर जिला गिरोह है ।जो गया से ब्राउन शुगर खरीद कर जहानाबाद जिला मुख्यालय के पंचमहल्ला मोहल्ले से विभिन्न जगहों पर बिक्री किया करता था। इसकी सूचना नगर थाना जहानाबाद के पुलिस को लगी और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद की है ।इस संदर्भ में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अंतर जिला ब्राउन शुगर गिरोह जिले में सक्रिय है। इस सूचना पर एक टीम का गठन किया गया। यह टीम जहानाबाद जिला मुख्यालय के विभिन्न मोहल्ले में छापामारी प्रारंभ किया। इस दौरान स्टेशन इलाके से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है ।गिरफ्तार लोगों में पंचमहल्ला के रहने वाले चंदन कुमार एवं सोनू कुमार शामिल है। इन दोनों के कमर से लगभग 100 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। इस गिरोह का सरगना संजय कुमार एवं उपेंद्र चौधरी भागने में सफल रहा ।पुलिस दोनों सरगना के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ में दावा किया है कि जल्द ही गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस इस बरामदगी को बड़ी सफलता मान रही है ।
बाइट राजीव कुमार सिंह एसडीपीओ ,जहानाबाद




