मद्य निषेध व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंटेनर से भारी मात्रा में शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने 320 कार्टन शराब व कंटेनर को किया जप्त..मौके से चालक गिरफ्तार.. मद्य निषेध इकाई पटना और कांटी पुलिस की संयुक्त करवाई.सदातपुर दरभंगा मोड़ के पास की करवाई

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की खेप लाने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है..पुलिसिया करवाई के बाद भी तस्कर को थोड़ा भी भय नहीं है..मुजफ्फरपुर के सदातपुर दरभंगा मोड़ से मघ निषेध इकाई पटना का विशेष दल व कांटी पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी कर 320 कार्टन शराब व एक कंटेनर को जप्त किया है।मौके से कंटेनर चालक को भी गिरफ्तार किया है।शराब की खेप दरभंगा लेकर जाना था. कांटी थाना अध्यक्ष सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिली की शराब से लदी कंटेनर हाईवे पर जा रही है.दरभंगा मोड़ के पास हरियाणा नंबर के कंटेनर की तलाशी ली गई। इस दौरान 320 कार्टन शराब बरामद की गई. कंटेनर चालक दीपक सिंह उर्फ़ देवा ने पुलिस को बताया कि शराब की खेप हरियाणा से चली और दरभंगा जीरो माइल के पास डिलेवरी देना था। चालक से जप्त मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच कर तस्करों को चिन्हित किया जा रहा है। चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment