रिपोर्ट- प्रमोद!
केन्द्रीय मंत्री एव लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज सीवान में न्यायालय कर्मी राकेश कुमार गोल्डेन की हत्या के बाद परिजनों को सांत्वना देने पहुचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भी भरोसा दिया। उन्होंने सीवान के एसपी से फोन पर बात कर दोषियों पर शीघ्र कारवाई करने को कहा। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बात की है। उन्होंने मांग की इस मामले में जो भी दोषी हो उनकी गिरफ्तारी की जाए। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस मामले में प्रशासन की सुस्ती दिखाई पड़ रही है। अगर इस मामले में कोई भी प्रशासन का दोषी होगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो 19 जून को न्यायालय कर्मी गोल्डन की हत्या कर दी गई थी
पहुंचे।
बाइट- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री।




