सशस्त्र सीमा बल ने प्रतिबंधित दवाईयों, सहित एक तस्कर को किया गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले के भारत नेपाल सीमा पर मुस्तैद 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी पिपरौन के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को फिर एक बार प्रतिबंधित दबा तस्करी में संलिप्त एक तस्कर को पकड़ने में सफलता मिली है। ये सफलता भारत-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या 285 से लगभ 01 किलोमीटर की दूरी पर भारतीय क्षेत्र में सीमा चौकी पिपरौन के जवानो ने आर पी डयूटी के दौरान कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को साइकिल पर प्रतिबंधित दवाईयों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दबा तस्कर सीमा चौकी पिपरौन के आर पी गेट के सामने से साईकिल पर कुछ सामान लेकर जा रहा था , डयूटी पर खड़े जवान को उस पर संदेह होने पर उसे रुकने को बोला गया। तो वे भागने लगा, उसे भागता हुए देख कर जवानो ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए उसे प्रतिबंधित दवाईयों Exiplon cup srip (100ml)-40, Nitravet -10 Tablet-300 Nos, Spasmo-Proxyvon pluse Capsules-144 Nos सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दबा तस्कर प्रतिबंधित दवाईयों को भारत से नेपाल ले जा रहा था ।
गिरफ्तार किए गए तस्कर का पहचान शंकर दास, 17 वर्ष, पिता जोगिंदर दास, गांव गोगाली, नारायण नगर पालिका, वार्ड नम्बर -05, जिला- धनुषा (नेपाल) के रूप में किया गया है।
जब्त किए गए प्रतिबंधित दवाइयाँ , साईकिल एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए हरलाखी थाना को सपुर्द कर दिया गया है। भारत नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार के अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा। इस बाबत विवेक ओझा (कार्यवाहक कमांडेंट) 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयास किया जा रहा है और अवैध गतिविधियों को रोका जा रहा है। भारत-नेपाल सीमा पर 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर के द्वारा सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगाया जा सके ।

Join us on:

Leave a Comment