रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के विवेक ओझा, कार्यवाहक कमान्डेंट के नेतृत्व में 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा प्रांगण में इंटर बटालीयन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य महिला एवं पुरुषों की प्रतिभा के प्रदर्शन को दर्शना एवं इंटर बटालियन खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन करना है।
48 वीं वाहिनी के प्रांगण में 04 जुलाई 2024 को आयोजित इस कार्यक्रम में 20 वीं, 48 वीं, 51 वीं एवं 71 वीं वाहिनी के महिला एवं पुरुष जवानो ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने भरपूर जोश व खेल कौशल का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता मे महिलाओं ने भी अपने जोश की हुंकार भरी और यह दिखाया की महिलाए भी पुरुषों से किसी क्षेत्र में कम नही है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने बाले खिलाड़ियों का सैक्टर लेवल टीम के लिए चयन किया गया।
प्रतियोगिता की अंतिम एवं निर्णायक मैच में 48 वीं वाहिनी के पुरुषों एवं महिला की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मैच जीत कर जीत 48 वीं वाहिनी की झोली में डाल दिया। विवेक ओझा (कार्यवाहक कमांडेंट) 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर ड्यूटि करने के साथ-साथ हमारे जवान प्रतिदिन 01 घंटा खेल के लिए समय निकालते है। जिससे जवानों का खेल के प्रति लगाव तो बढता ही है। साथ में एक दूसरे को समझने एवं अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने का भी उन्हें अवसर मिलता है ।




