रिपोर्ट- अरविंद कुमार
रोसड़ा:- आदर्श ग्राम पंचायत राज मोतीपुर मुक्तिधाम प्रांगण में, मनरेगा योजना अंतर्गत,मियावाकी पद्धति से पौधारोपण कार्य किया गया, जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी रोसड़ा एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा समस्तीपुर एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रोसड़ा , प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रोसड़ा ,सांख्यिकी पदाधिकारी रोसड़ा, जे ई मनरेगा रोसड़ा , तकनीकी सहायक मनरेगा रोसड़ा पंचायत रोजगार सेवक मोतीपुर मुखिया प्रेमा देवी ,समाज सेवी रंजीत सहनी ,स्वच्छता पर्यवेक्षक मनोज कुमार पासवान एवं सभी वार्ड सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि तथा सैकड़ो की संख्या में गणमान्य ग्रामीण द्वारा मियां बाकी पद्धति से पौधारोपण कार्य किया गया। मियां बाकी पौधा रोपण कार्य होने से एक हाथ हरित अनावरण तथा हरियाली एवं विभिन्न प्रजातियों का पौधा का एक जंगल तैयार किया जाएगा जिससे कम जगह में अधिक पौधा लगा पाएंगे ,साथ ही पंचायत वासियों को इससे अमूल्य एवं अत्यंत लाभ मिलेगा।




