डीएम ऑफिस में आत्मदाह की कोशिश, 40 प्रतिशत जली बॉडी!

SHARE:

रिपोर्ट- संतोष तिवारी!

जमीन विवाद को लेकर चार साल से हैं परेशान, जनता दरबार में शामिल होने आए थे

मुजफ्फरपुर के डीएम ऑफिस परिसर में एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रायस किया। उसका 40 फीसदी शरीब झुलस गया। घायल की पहचान बिंदा लाल (50) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को बिंदा लाल डीएम ऑफिस परिसर के जनता दरबार में आए थे।
जमीन विवाद का मामले को लेकर वे परेशान थे। जो चार साल से चल रहा। इसी से परेशन को डीएम ऑफिस परिसर में पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों और लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान डीएम ऑफिस परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने प्रारंभिक इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच भेजा गया
सदर अस्पताल अधीक्षक बीएस झा ने बताया कि प्रथम सूचना सीएस से मिली की समाहरणालय परिसर में एक व्यक्ति ने आत्मदाह की कोशिश की है। जिसके बाद एंबुलेंस को भेजा गया। मरीज की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के skmch रेफर कर दिया गया है। मरीज कुछ बोल नहीं पा रहा है।
Asp भानू प्रताप सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया है। पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Join us on:

Leave a Comment