बाइक सवार दो नकाबपोश अपराधी ने चाय पी रहे एक शख्स की गोली मार कर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी जिले साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित केरवा गांव मे हाई स्कूल के पास गुरुवार को अहले सुबह बाइक सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने दरवाजे पर चाय पी रहे एक अधेर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचे परिवार एवं अगल बगल के लोगों ने घटना की सूचना साहरघाट थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही विना देर किए घटना स्थल पर दल बल के साथ पहुंचे थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने जख्मी को इलाज के लिए सीएससी माधवपुर ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत अधेर की पहचान केरवा गांव के 55 वर्षीय मनोज शाह के रूप में किया गया है। घटना की सूचना पर बेनीपट्टी सर्किल इंस्पेक्टर नीरज कुमार मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुई है। उन्होंने बताया है कि अपराधी का पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। घटना के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पत्नी आशा देवी ने बताई है कि घटना सुबह 6:00 बजे की है। बाइक से दो अपराधी दरवाजे के बाहर आकर रुका। अपराधि पिकअप भाड़े का बहाना कर अंदर पहुंच कर मृतक से बात करने लगा और देखते ही देखते अपराधियों ने मनोज साह को दो गोली मार कर फरार हो गया। अपराधीयों द्वारा चलाई गई एक गोली मृतक के गर्दन में और दूसरी गोली सीने में लगी है। बताते चलें कि मृतक 6 माह पूर्व जेल से जमानत पर बाहर आया था। मृतक की पत्नी ने पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करवाए जाने का आरोप गांव के ही हरी गुप्ता पर लगाया है। हालांकि गांव के लोगो ने भी घटना के कारण पुरानी रंजिश को बता रहे है।बहरहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के उद्भेदन को लेकर तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया है कि घटना को लेकर जांच परताल की जा रही है। वैसे घटना के कारण प्रथम दृष्या पुरानी रंजिश बताई जा रहा है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा दिया है। जल्द ही घटना में संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment