प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में बच्चों के विवाद में एक बुजुर्ग की इतनी बेरहमी से पिटाई कर दी गई जिससे इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पूरा घटना बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव की है। बताया जाता है कि सोनमा गांव निवासी 65 वर्षीय रामचंद्र राम का अपने पड़ोसी शिवनारायण राम के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है । इसी विवाद को लेकर 19 जून को रामचंद्र राम के घर के बच्चे और शिवनारायण राम के घर के बच्चों के बीच मारपीट की घटना हुई। और बच्चों के विवाद के बाद आरोप शिवनारायण राम अपने दो बेटों के साथ रामचंद्र राम की बेरहमी से लाठी डंडे से पिटाई कर दी जिसमें रामचंद्र राम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता कि रामचंद्र राम काफी गरीब परिवार से था इसलिए मारपीट में घायल होने के बावजूद गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से इलाज करते रहा जिस वजह से उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर बखरी थाना पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि बच्चों के विवाद में रामचंद्र राम की बेरहमी से पिटाई की गई और पिटाई की वजह से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
बाइट- मृतक के पुत्र
बाइट- मृतक के दामाद
बाइट- स्थानीय चौकीदार




