प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बखरी अनुमंडल में भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वें स्थापना दिवस पर चल रहे खेलो प्रतियोगिता के पांचवें दिन लंबी कूद, गोला फेक का आयोजन किया गया। यह आयोजन शकरपुरा उच्च विद्यालय मैदान मे अयोजित किया गया।प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों का मनोबल के लिए विश्वबंधु पुस्तकालय के उपाध्यक्ष पवन कुमार सुमन कहा कि खेल कूद से शारीरिक विकास होता है साथ ही मन मस्तिष्क स्वस्थ रहता है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अनुभव आनंद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अव्वल आ कर कई छात्र आर्मी, बिहार पुलिस में चयनित हो कर देश की सेवा में लगे है।आज खेल में असीम संभावनाएं है। राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर युवा नौकरियां प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए विद्यार्थी परिषद ऐसे युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करती है जो राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने की भावना रखते है। कार्यक्रम संयोजक सौरभ कुमार ने सफल प्रतिभागियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा की बालक– बालिका के कुल तीन ग्रुप में लंबी कूद व गोला फेंक का आयोजन किया गया। जिसमे से मनीषा कुमारी, रूपा कुमारी, शिवम कुमार, सचिन कुमार सरस्वती कुमारी, विकास कुमार, राहुल ग्रुप सी में आराधना पोद्दार, बालकृष्ण कुमार, रामबाबू आदि सफल रहे। मौके पर पूर्व नगर मंत्री संतोष गुड्डू, नगर सहमंत्री रविंद्र कुमार, कृष्णा पोद्दार, दीपक कुमार, राहुल मैक्स, रुदल कुमार, विकास मेहता, रोहित केसरी, विकास सिंह, जितेंद्र यादव सहित सैकड़ो की संख्या में प्रतिभागी व अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।




