रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले के इंडो नेपाल बॉर्डर पर मुस्तैद 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, वाह्य सीमा चौकी मधवापुर के जिम्मेदारी के इलाके में पंचायत भवन पिवहरा एवं प्राथमिक विद्यालय सुबरौली में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विवेक ओझा (उप कमांडेंट) कार्यवाहक कमांडेंट 48 है वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल जयनगर के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया , इन कार्यक्रमों में 48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा मधवापुर,पिवहरा, सुबरौली गांव एवं आस- पास के गावों के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियाँ दी गयी तथा निशुल्क इलाज किया गया और आवश्यक औषधियों का निशुल्क वितरण किया गया। इन चिकित्सा कार्यक्रमों में कुल 89 स्थानीय लोगो ने भाग लिया जिसमे पुरुष – 29, महिलाये -48, एवं बच्चे- 12 स्वास्थ्य जांच व निशुल्क दबा प्राप्त कर लाभान्वित हुए। डाक्टर सुनेहा सिंह (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी लोगो को खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया। सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही है।




