रिपोर्टर– राजीव कुमार झा
मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के कैटौला वार्ड नंबर 39 स्थित तारी की दूकान के अंदर से संदेहहास्पद स्थिति में एक 55 वर्षीय अधेर का शव देखा गया। शव पाएजाने की बात देखते ही देखते जंगल की आग की तरह गांव में फैल गया। वही घटनास्थल पर लोगो की भीर जमा होने लगी। लोगो ने शव होने की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजन ने बताया है कि मृतक राम गणेश पासवान मजदूरी का काम किया करता था। जो जिस पसीखाना में शराब पिया करता था वहां पसिखाना मालिक का काम भी कर दिया करता था। परिजन ने आगे बताया है कि गुरुवार 10 बजे दिन मे मृतक अन्य दिनो के तरह शराब पीने के लिए गए हुए थे। जहां उसकी मौत पसीखाना के अंदर हो गई तो,पसीखाना का मालिक घर से बाहर धूप में शव को रखकर सपरिवार फरार हो गया। इस बाबत पुलिस ने बताया है की मामले को लेकर लोगो से जानकारी लेने के उद्देश्य से पूछताछ किया जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा किया जा सकता है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सुपुर्द कर दिए जाऐगे।




