ईश्वर पूर्ण है – आचार्य नवीन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया। स्थानीय गुरु वन्दना सभा कक्ष में योग आचार्य नवीन ने कहा कि ईश्वर पूर्ण है , क्योंकि वे कम और अधिक से मुक्त है। मनुष्य कभी भी पूर्ण नहीं हो सकता है, क्योंकि वह कम और अधिक से मुक्त नहीं हो सकता है।
उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक और रासायनिक रूप से सम्पूर्ण हो सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य पूर्णयता क्रिया और आचरण से प्राप्त कर सकता है।
जीवन विद्या कार्यक्रम के दौरान पिता महेश्वर में उन्होंने कहा कि व्यक्ति के व्यक्तित्व से पद की शोभा है ना कि पद से व्यक्ति की।
उन्होंने कहा कि विश्वास, गौरव, श्रद्धा, सम्मान, ममता, बात्सलय, कृतज्ञता स्नेह और प्रेम मानव जीवन का आधार है परन्तु इस भाग दौड की जिंदगी में लोग आवेश, काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह में लोग उलझकर रह गए हैं।

Join us on:

Leave a Comment