नेहरू युवा केंद्र पटना और स्वावलम्बन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पटना जिला के सभी प्रखण्ड में 10 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विषय- “स्वयं एवं समाज के लिए योग” (Yoga for Self and Society) कार्यक्रम और योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र पटना द्वारा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन जी०जे० महाविद्यालय, रामबाग, बिहटा और नेयुके और स्वावलम्बन द्वारा नगर भवन,मोकामा में किया गया। इस अवसर पर योगाचार्य आचार्य नवीन ने विविध योगाभ्यास कराया। साथ ही स्वस्थ जीवन में ही स्वस्थ मन और विचार के साथ दीर्घायु होने के उपाय बताया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी, पामीर सिंह, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, विकास कुमार, समाजसेवी, प्रभात कुमार, ग्राम मंगलम् के सचिव, भोल प्रसाद (अधिवक्ता) मौजूद थे।

सामाजिक उत्थान के सचिव अंकेश कुमार द्वारा पटना सदर प्रखण्ड में लघु, सुक्ष्म, एवं मध्यम उद्योग के सभागार में योग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण बिषय पर संगोष्ठी और मनेर प्रखण्ड में योगाभ्यास कराया गया। योगाचार्य आचार्य शुभ दर्शन
ने योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया।
कार्यक्रम अंतर्गत आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किए गए सामान्य योग अभ्यासक्रम(Common Yoga Protocol) अंतर्गत योगासन कराया गया एवं उससे संबन्धित लाभ की चर्चा भी की गई । कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र पटना के युवा मण्डल से जुड़े युवा/स्वयंसेवक, NSS स्वयंसेवक, NCC कैडेट एवं विद्यालय तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 500 से भी अधिक संख्या में युवा भाग लिया।
नेहरू युवा केंद्र पटना से सम्बद्ध युवा मंडलों के माध्यम से जिला पटना के प्रत्येक प्रखण्ड में 60-70 की संख्या में युवा स्वयंसेवक योगाभ्यास किया। नेहरू यूवा केंद्र पटना द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी आम जनता से अनुरोध किया गया कार्यक्रम के लिए MY Bharat ऑनलाइन पोर्टल पर प्रत्येक प्रखण्ड के कार्यक्रम एवं जिला स्तरीय कार्यक्रम के ईवेंट बनाए गए हैं। सभी युवा mybharat.gov.in पर पंजीकृत हो कर इन कार्यक्रमों में भाग ले लिया।

यह भी अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम उपरांत MY Bharat पोर्टल पर ईवेंट में फोटो भी अपलोड किया जाए।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें