रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मामला मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ला का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जयनगर थाना क्षेत्र के राजपुताना मुहल्ला वार्ड नंबर 4 के संदीप कुमार सिंह 32 वर्ष पिता जगत नारायण सिंह व उनकी पत्नी पूजा सिंह 30 वर्ष एवं उसका भाई प्रदीप कुमार सिंह 35 एवं प्रदीप की पत्नी स्वीटी सिंह 33 वर्ष सभी लोगों ने रात के खाना मे मछली खाया। वहीं मछली खाने से रात के करीब दो बजे सभी को पेट मुंह चलना शुरू हो गया। तो सभी को उठा कर जयनगर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां ईलाज कर रहे चिकित्सक ने हालात नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं ईलाज के दौरान 32 वर्षीय संदीप कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं अन्य सभी तीनों का ईलाज जारी है। मुहल्ले के लोगों का कहना है कि मृतक स्वभाव के बहुत अच्छा इंसान था। मृतक संदीप कुमार सिंह की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। संदीप की मौत हो जाने की खबर सुनते ही लोगों में मातमी सन्नाटा पसरा पड़ा है। वहीं मृतक की मां का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चलें की मछली खाने से मौत की खबर इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।




