अपराधी, भ्रष्टाचारी का प्रशिक्षण, संरक्षण एवं मनोबल बढ़ाने में राजद की अहम भूमिका- विजय कुमार सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

राजनीति का अपराधीकरण और सदन में भेजने में राजद का कोई जोड़ नहीं।

राजद की संस्कृति, भ्रष्टाचार और अपराध की जमींदारी बढ़ाने की मानसिकता।

राजद मुक्त बिहार, अपराध और भ्रष्टाचार समापन की शुरूआत।

पटना, 17 जून, 2024
उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद पर करारा प्रहार करते हुए कहा है कि राज्य में अपराधी और भ्रष्टाचारी का प्रशिक्षण, संरक्षण एवं मनोबल बढ़ाने में राजद की भूमिका अहम है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण और इन तत्वों को सदन में भेजने में राजद का कोई जोड़ नहीं है। राज्य की जनता अवगत है कि 1990 से शुरू किये गये इनके कारनामों के कारण बिहार हत्या, अपहरण, बलात्कार, लूट जैसे अपराधों में सरगना बन गया। राज्य के अन्दर और बाहर प्रतिष्ठा गिरी और लोग पलायन करने लगे। जातीय उन्माद आपराधिक रूप धारण कर लिया। अपराधियों का सम्मान सत्ता के द्वारा सड़क से सदन तक पहुँचाया। आतंकवादी, उग्रवादी, अपराधी और भ्रष्टाचारी सभी को सत्ता में भागीदार बनाने में राजद की बड़ी उपलब्धि रही। नेता प्रतिपक्ष अपने माता-पिता के कारनामों की निन्दा कर सुधार करेंगे, यह संकल्प लें।

श्री सिन्हा ने कहा कि राजद की संस्कृति में भ्रष्टाचार और अपराध की जमीन्दारी बढ़ाने की मानसिकता है। एन.डी.ए. के शासन काल में 2005 से 2010 के बीच बिहार में अपराधियों पर अंकुश लगा दिया गया। पर 2010 से 2024 की अवधि में दो-दो बार सत्ता में आये और अपराधियों को पुनर्जीवित कर दिया और सुधार का अवसर खो दिया।

​श्री सिन्हा ने कहा कि राजद मुक्त बिहार होने पर ही बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के समापन की शुरूआत होगी। इसके लिये राज्य की जनता को संकल्प लेना होगा और राज्य से राजद को उखाड़ फेंकना होगा।

Join us on:

Leave a Comment