रिपोर्टर — राजीव कुमार झा
मधुबनी जिले ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक राज्य कमेटी द्वारा पूर्व से निर्धारित जिला संयोजक कमेटी की बैठक को कामरेड बेचन राम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य महासचिव कामरेड अमेरिका महतो ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अशिष्ट सांप्रदायिक केंद्र के सत्ता में बैठे हुए संधपरिवार को देश की जनता अपना जनादेश देकर अहंकार तुष्टिकरण को ऊखार कर फेंक दिया है। बहुमत की सरकार को अल्पमत में ला दिया है। बैठक को राज्य कमेटी सदस्य कामरेड प्रेम कुमार ने संबोधित करते हुए कहा बिहार से भी इस अहंकारी सरकार को ऊखार फेंका जा सकता था लेकिन बिहार के अंदर इंडिया गठबंधन के कुछ क्षेत्रीय दल जो अपने को महागठबंधन कह रहा है वह इंडिया गठबंधन बनने ही नहीं दिया। इसके चलते अहंकारी सांप्रदायिक सामंतियों का बिहार में जीत हुई। अन्यथा केन्द्र की तानाशाह सरकार की सफाया होना तय था। बैठक को संबोधित करते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में जिला संयोजक बेचन राम ने कहा कि मधुबनी में एक सशक्त आंदोलन की आवश्यकता है। जिले में विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन की जरूरत है। बैठक में 21 सदस्यीय संयोजक कमेटी बनाया गया। कमेटी का संयोजक बेचन राम को सर्वसम्मति से बनाया गया। बैठक में पंचू पासवान ,गुड्डू मंडल ,अनिल मंडल ,लखन पासवान, पारो देवी ,सोनधारी राम, मलभोगीया देवी ,शिवराम , बिलट पासवान सोनी देवी सुकनी देवी, उत्तम चंद्र झा, मनोज राम , आशेश्वर पासवान विपत्ति देवी, कुमा देवी बालवीर राम, गंगाराम सदाय, गुड़िया देवी, राम प्रसाद सदाय, रामरती देवी, अखिलेश झा संयोजक कमेटी का सदस्य बनाया गया है। साथ ही सदस्यता नवीकरण पर विचार किया गया। वही लोकसभा चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल गणेश यादव को पार्टी से निष्कासित करने के लिए राज्य कमेटी को जिला संयोजक के द्वारा अनुशंसा किया गया है। बैठक में पूर्व के जिला कमेटी के 29 सदस्य शामिल हुए। वहीं बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने पार्टी को मजबूत करने को लेकर एक मत हो कार्य करने के लिए संकल्पित दिखाई दिया।




