भारी मात्रा में प्रतिबंधित लाखों रुपए की खैर की लकड़ी जब्त,2 गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट- पियूष कुमार!

चंदन के लकड़ी की तस्करी की सूचना पर पुलिस की छापेमारी,ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित लाखों रुपए की खैर की लकड़ी जब्त,2 गिरफ्तार

झारखंड से काटकर यूपी ले जाया जा रहा था खैर की लकड़ी

एसपी के निर्देश पर मोहनिया डीएसपी के नेतृत्व में किया गया था टीम का गठन,दो थाने की पुलिस ने किया संयुक्त कार्यवायी

विओ – कैमूर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें ट्रक में भारी मात्रा में प्रतिबंधित खैर की लकड़ी का अवैध तस्करी किया जा रहा था ट्रक के साथ लकड़ी को जप्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है वहीं इस पूरे मामले में वन विभाग कार्यवाई में जुट गई है।

मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की अवैध रूप से चंदन के लकड़ी की तस्करी की जा रही है इसके आधार पर एसपी साहब के निर्देश पर मेरे नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें मोहनिया और दुर्गावती थाने के पुलिस पदाधिकारी शामिल थे एनएच2 पर ट्रक नंबर HR45B0220 को रोककर जांच किया गया तो कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया जांच करने पर खैर की लकड़ी मिली जिसकी कीमत लाखों में है अवैध रूप से तस्करी की जार रही थी जिस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है जिसके चालक उस्ताद अंसारी जो गढ़वा झारखंड का निवासी है वहीं सह चालक सलमान जो यमुनानगर का रहने वाला है,जिस मामले में वन विभाग द्वारा आगे की करवाई की जा रही है।

बाइट – दिलीप कुमार (डीएसपी मोहनिया)

Join us on:

Leave a Comment