बे सिर पैर के फैसले लेने वाले के के पाठक के तबादले से बड़ी राहत- रामबली सिंह (विधायक, माले )

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

-शिक्षा विभाग के एसीएस के के पाठक का तबादला अब राजस्व विभाग में हुआ है, शिक्षा विभाग के जिम्मेदारियां से उनको मुक्त कर दिया गया है । वही इसको लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है, भाकपा माले विधायक रामबली सिंह ने बड़ी मांग कर दी है , रामबली सिंह ने कहा केके पाठक के समय शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला हुआ है, रामबली सिंह ने मांग किया की शिक्षा विभाग में इस तरह की लूट हुई है इसकी जांच होनी चाहिए, जांच हुई तो सबसे बड़े घोटाले के रूप में केके पाठक का कार्यकाल होगा, रामबली सिंह ने कहा स्कूलों में एक भी बेंच डेस्क सलामत नहीं है।

बाइट: रामबली सिंह, भाकपा माले, विधायक

Join us on:

Leave a Comment