पंकज कुमार जहानाबाद ।
हत्यारे की गिरफ्तारी को मांग को लेकर जहानाबाद जदयू की एक जांच दल ने मृतक के परिजनों से मुलाकात किया। मुलाकात के बाद जांच टीम ने मांग किया कि हत्यारे की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए ।जदयू जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में मोदनगंज प्रखंड के मसाढ़ ग्राम में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पिंटू चंद्रवंशी के चचेरे भाई का हत्या कर दिया गया था उनके परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में जदयू परिवार उनके साथ है।उसी दरम्यान जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा थाना प्रभारी एवम् डीएसपी से बात कर इस हत्या में शामिल अपराधी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे जिसे पीड़ित परिवार को न्याय मिले।जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी से मिलकर जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार करे और परिवार में व्याप्त भय को सुरक्षा प्रदान करे,इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सचिव रंगनाथ शर्मा,जिला संगठन प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह,जिला प्रवक्ता अमित कुमार पम्मू,शशि कुशवाहा,मुरारी यादव,शामिल थे।




