संवाददाता :- विकास कुमार
सदर अस्पताल सहरसा में वार्ड 9 में मरीज के बीच जमकर हुई मारपीट। मारपीट का वीडियो हुआ वायरल। अस्पताल में मौजूद गार्ड मामले को कराया शांत।
बिहार के सहरसा जिले से खबर आ रही है जहाँ आज सदर अस्पताल परिसर के अंदर ओपीडी भवन के 9 न वार्ड में लाईन में लगे दो महिला मरीजों के बीच जमकर हुई मारपिट।जिस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की दो महिला मरीज लाईन में खड़ी थी उसी दौरान पहले हम दिखाएंगे तो पहले हम दिखाएंगे इसी बात को लेकर दोनो महिला में मारपीट होने लगी।मारपीट इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि एक महिला दूसरे महिला का बाल पकड़कर खिंचने लगी तो दूसरी महिला भी बाल पकड़कर खिंचने लगी।उस समय सदर अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल उतपन्न हो गया।उसी समय कोई व्यक्ति मारपीट का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया।हालांकि सदर अस्पताल में मौजूद गार्ड ने दोनो महिला को शांत करा कर मामला को शांत कराया।
इस मारपीट मामले को लेकर सदर अस्पताल में मौजूद गार्ड संतोष कुमार की माने तो सदर अस्पताल के ओपीडी के 9 नंबर वार्ड में भीड़ बहुत रहती है ।उसी में लाईन लगा हुआ था ।जिसमें एक महिला बोली हम पहले से लाईन में लगे हुए है तो दूसरी महिला बोली हम भी पहले से लाईन में लगे हुए है।इसी बात को लेकर दोनो में धक्का मुक्की होने लगा और मारपीट होने लगा।हालांकि हम समझा बुझाकर लड़ाई को शांत कर दोनो महिला को हटा दिए।
BYTE :- सदर अस्पताल में मौजूद गार्ड संतोष कुमार।




