भाजपा समर्थित एजेंट को भागने की शिकायत पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि की पिटाई, वाहन में भी तोड़फोड़!

SHARE:

रिपोर्ट- आशुतोष पांडेय

बडहरा के सेमरा में सांसद प्रतिनिधि के साथ मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

भाजपा समर्थित एजेंट को भागने की शिकायत पर पहुंचे थे सांसद प्रतिनिधि
आरा। भोजपुर जिले के बडहरा विधानसभा क्षेत्र के सेमरा गांव स्थित बूथ संख्या-146 पर एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के प्रतिनिधि ई. धीरेंद्र सिंह के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि सेमरा के बूथ संख्या-146 पर इंडिया गठबंधन समर्थित लोगों ने एजेंट को मारपीट कर भगा दिया। जब वह इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट किया गया। वाहन भी क्षतिग्रस्त किया गया। पैसे छीन लिया गया। अपहरण कर दूसरी जगह ले जाने का प्रयास किया गया। किसी तरह उनकी जान बची। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें