होंडा एजेंसी अकाउंटेंट हत्या मामले का 72 घंटे में पुलिस ने किया उद्भेदन,पांच गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्टर — राजीव कुमार झा

मधुबनी शहर के नगर थाना क्षेत्र में होंडा एजेंसी अकाउंटेंट हत्या मामले का मधुबनी पुलिस ने 72 घंटे के अंदर किया उद्भेदन, इस हत्या कांड मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मामलू हो की बीते गुरुवार की रात कंटाही चौक के पास अज्ञात अपराधियो ने होंडा एजेंसी के अकाउंटेंट को गोली मारकर हत्या कर दिया, मृतक युवक धीरज कुमार साह जो जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसावर गांव का रहने वाला था। जिसे अपराधियो ने बेरहमी से गोलीमारकर हत्या कर दिया। गोलिकांड के बाद नगर थाना पुलिस हरकत में आई और अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान ही पुलिस ने शक के आधार पर होंडा एजेंसी के मैनेजर राजकमल को पुछताछ के लिए हिरासत में लिया, पूछताछ के दौरान ही राजकमल ने अकाउंटेंट धीरज कुमार साह हत्या मामले में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि धीरज कुमार हत्याकांड के मास्टरमाइंड राजकमल ठाकुर सहित हत्या में संलिप्त और चार आरोपी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। मास्टरमाइंड राजकमल ठाकुर होंडा एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्य करता था और राजकमल ठाकुर होंडा एजेंसी में कस्टमर के बाइक लोन का पैसे को कंपनी के अकाउंट में ना जमा कर अपने अकाउंट में जमा किया करता था, जिसकी जानकारी होंडा एजेंसी के अकाउंटेंट धीरज साह को लगी और वो बार बार राजकमल ठाकुर को कंपनी के साथ किए पैसे की फोर्ड को लेकर बोलता रहता था की पैसा कंपनी का है पैसों को वापस करे नही तो इस फोर्ड की जानकारी कंपनी के मालिक को दे दूंगा। फिर राजकमल ठाकुर और सेल मेंजर राजन कुमार झा दोनो ने मिलकर धीरज कुमार की हत्या की साजिश रची और इसी साजिश के तहत दोनो आरोपी ने धीरज कुमार की हत्या को लेकर 50 हजार रूपए की सुपारी देकर हत्या करवा दिया। धीरज कुमार हत्या कांड में संलिप्त राजकमल ठाकुर, राजन झा, प्रकाश झा,राजू कुमार प्रसाद और प्रकाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें