पटना से अमित कुमार की रिपोर्ट
पटना के कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र में आज लोकसभा चुनाव के लिए डिस्पैच सेंटर का आयोजन हुआ, जिसमें की पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों को महत्वपूर्ण मतदान संबंधी आवश्यक तो सामग्री वितरण किया गया, इसमें ईवीएम मशीन समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं,इस मौके पर उपस्थित जिलाधिकारी शीर्षक कपिल ने कहा कि ” कल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए डिस्पैच सेंटर से ईवीएम मशीन एवं कई वस्तु अधिकारियों को दिए गए हैं कल होने वाले चुनाव सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक होगी इसमें किसी तरह की कोई दिक्कत मतदाताओं को नहीं हो इसकी तैयारी की गई है ,नदी में भी गस्ती की जा रही है ,, एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है ताकि किसी अधिकारी को तबीयत बिगड़ी है तो उनको चिकित्सा में कोई दिक्कत ना आए,,
बाइट – जिलाधिकारी शीर्षक कपिल




