युवा संगठनों द्वारा चलाया जा रहा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम!

SHARE:

रिपोर्ट- अनमोल कुमार

प्रेम यूथ फाउंडेशन ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन की ओर से शत प्रतिशत मतदान को लेकर घर घर जा कर मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक । इसी कड़ी में फाउंडेशन के दर्जनों स्वयंसेवको ने गोविंदपुर, बैकठपुर, छोटीनवादा, कटौना में दौड़ा किया ।फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने मतदाताओं से अपील किया है कि अपना मत स्वच्छ छवि के उम्मीदवार को ही दे । अपराधी छवि एवं भरस्टाचार में लिप्त उम्मीदवार का बहिष्कार करें। आप अपना मत उसे दे जिसे आप जानते एवं पहचानते हो,जो आपके सुख दुख में हाथ बटाता हो , जो सभी जाति और धर्म का सम्मान करता हो, जो अपराध एवं भरस्टाचार में लिप्त न हो, जो कमीशन खोर न हो, जो सरकारी कार्यो को ईमानदारी से कराने की क्षमता रखता हो,जो नशा सेवन नही करता हो, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि समझता हो । आप अपना मत बिना किसी भय, दवाव,लालच के करे । लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका वोट ही आपकी ताकत है । जब हम करेगे शतप्रतिशत मतदान तब बनेगा भारत देश महान । उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वोट से चोट करे । वही राजदीप ने मतदाताओं से आह्वान किया कि शत प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगो को जागरूक करें । पहले मतदान करें फिर खान पान करे ।अभियान में प्रियंका सिल, संजना सिंह, नेहा कुमारी, नैनी पाटिल,शैल परिहार,करन सिंह, सौम्या सिंह, राणा लखन सिंह चंदेल , अदिति राज,साक्षी सिंह, सोनी पटेल, नेहा कुमारी, इशिका कुमारी,शवया प्रवीण, इंशा उजमा, अनवरा , शिशुपालकुमार , रघुवीर, राजदीप,हीरालाल कुमार, ,सुजीत कुमार,गौरव गुप्ता,रवि प्रकाश, हिमांशु शर्मा, विकाश कुमार,सन्नी कुमार , प्रियंका कुमारी, मोना झा, इंशा उजमा,रीता सिंह,दीपक कुमार,आर्यन राज, रागनी जयशवाल समेत दर्जनों फाउंडेशन के स्वयंसेवक जुटे रहे ।

Join us on:

Leave a Comment