रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार
_पूर्वी चम्पारण,राजद कल्याणपुर विधायक मनोज यादव,जब से विधानसभा चुनाव जीत हुई उसके बाद पूर्वी चम्पारण मे राजद पार्टी मे विवाद बढ़ता जा रहा,कुछ दिन पहले राजद के कर्जक्रम मे विनोद श्रीवास्तव के साथ मारपीट हुआ,अभी लोक सभा चुनाव के नमिनेशन के दिन ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान के स्टेज पर कुर्सी नही मिला जिसको लेकर फैसल रहमान कार्यक्रम से पहले चले गए ,अब एक और मामला का ऑडियो वायरल हो रहा है।
तेजस्वी यादव का मोतिहारी के मेयर के घर पर जाना अब पार्टी में ही विवाद का कारण बन गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव और VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी मोतिहारी नगर निगम के मेयर प्रीति गुप्ता के घर पर नास्ते पर गए थे। मेयर के पति देवा गुप्ता राजद नेता है । देवा गुप्ता के घर पर तेजस्वी यादव के जाने को लेकर राजद कल्याणपुर विधायक मनोज यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है।
RJD विधायक मनोज यादव
राजद विधायक मनोज यादव का एक कथित ऑडियो वायरल हो रही है। जिसकी वजह से उनकी खूब चर्चा हो रही है। अब ये विवाद बहुत बड़ा होता दिखाई दे रहा है, क्योंकि मामला धमकी देना का है। वह भी अपनी पार्टी राजद के नेता है। पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर राजद अध्यक्ष मनोज यादव राजद के पूर्वी चम्पारण महासचिव पप्पू सहनी को फोन पर धमकी देने का कथित वायरल ऑडियो में दावा किया जा रहा है । कथित वायरल ऑडियो के अनुसार – वह कह रहे हैं कि तेजस्वी यादव और मुकेश साहनी को मोतिहारी नगर निगम के महापौर प्रीति गुप्ता के पति देवा गुप्ता के घर क्यों जाने दिया। आइए ऑडियो की पूरी बातचीत आपको बताते हैं। हालांकि, आपको यह बता कि वायरल हो रहे इस ऑडियो की मेरा चैनल पुष्टि नहीं करता है।
दरअसल, तेजस्वी यादव का मोतिहारी के मेयर के घर पर जाना अब पार्टी में ही विवाद का कारण बन गया है। राजद नेता तेजस्वी यादव और VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी मोतिहारी नगर निगम के मेयर प्रीति गुप्ता के घर पर नास्ते पर गए थे। मेयर के पति देवा गुप्ता राजद नेता हैं। देवा गुप्ता के घर पर तेजस्वी यादव के जाने को लेकर राजद विधायक मनोज यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में विधायक मनोज यादव राजद नेता पप्पू सहनी को फोन पर धमकी दे रहे हैं और बोल रहे है कि तेजस्वी यादव को देवा गुप्ता के घर पर क्यों लेकर गए…आप सब अखिलेश सिंह से मिले हुए है। अगर मोतिहारी लोकसभा से महागठबंधन हारी तो उसका कारण तेजस्वी यादव का देवा गुप्ता के घर पर जाना ही माना जायेगा। कथित वायरल ऑडियो में क्या है आइये जानते हैँ!
वायरल ऑडियो की पूरी बातचीत
मनोज यादव-हेलो…
पप्पू सहनी-भैया प्रणाम
मनोज यादव- सुनों ना तुमलोग जो काम करवाए हो, अगर हार गए ना तो तुम्हारे नाम पर ही लिखायेगा और तुम्हारे भाई के नाम पर। काहे गए देवा गुप्ता के यहां मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव?
पप्पू सहनी-वो तो देवा गुप्ता और प्रीति गुप्ता जान रही हैं।
मनोज यादव-तुम नहीं जान रहे हो, ज्यादा काबिल बनोगे!
पप्पू सहनी- हम नहीं जान रहे है भैया।
मनोज यादव- काहे गए मुकेश सहनी? ये तुम नहीं जान रहे हो, तुम्हारा भाई VIP का अध्यक्ष हैं।
पप्पू सहनी-तेजस्वी यादव क्यों गए, आप जवाब दीजिए?
मनोज यादव- जो भी गए हो तेजस्वी यादव या मुकेश सहनी उसका जवाब तुमको देना होगा तुमको। तुमलोग सारा लोग मिले हुए हो अखिलेश सिंह से।
पप्पू सहनी VIP अध्यक्ष जवाब देंगे, राजद अध्यक्ष जवाब देंगे।
मनोज यादव- तुम नहीं दोगे, तुम दोगे, तुम।
पप्पू सहनी- हम काहे के लिए जाने जाए।
मनोज यादव- क्यों किसी के घर पर ले गए चुनाव के समय किसी के घर पर।
पप्पू सहनी- राष्ट्रीय जनता दल के एक हजार लोग गया था, सब जवाब देगा।
मनोज यादव- उसका रिएक्शन का जवाब कौन देगा?
पप्पू सहनी-हां तो आप पूछिए।
मनोज यादव-हम तो पूछे है बिना पूछे बोल रहे हैं।
पप्पू सहनी- आप तेजस्वी यादव से पूछिए।
मनोज यादव- तुम क्या बुझता है रे? उनसे नहीं पूछे है? उनसे नहीं पूछेंगे? हम हैं तेजस्वी यादव मोतिहारी के।
पप्पू सहनी- तो आप बात कीजिए न तेजस्वी से।
मनोज यादव- उनसे भी पूछे है और मुकेश सहनी से भी पूछे है।
पप्पू सहनी- तो वो क्या बोले हैं तेजस्वी जी पप्पू सहनी भेजे है?
मनोज यादव- जो भी भेजे काहे गए कोई बिना पूछे।
पप्पू सहनी- आपसे ना पूछना चाहिए उनको।
मनोज यादव- इसका नफा नुकसान का जवाब कौन देगा?
पप्पू सहनी- आप दीजियेगा।
मनोज यादव- हम देंगे हम? बेसी काबिल बनोगे?
पप्पू सहनी- तो क्या कीजियेगा, हमको मरवा दीजियेगा ।
नोट- शंखनाद इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता!




