पंकज कुमार जहानाबाद।
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार समाप्ति के 1 दिन पूर्व विभिन्न प्रत्याशियों के द्वारा जातीय नेताओं को बुलाकर जातीय गोलबंदी प्रारंभ कर दी गई है। विभिन्न प्रत्याशियों के पक्ष में आए नेताओं ने विभिन्न जगहों पर घूम-घूम कर मतदाताओं से वोट मांगते हुए नजर आए ।जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में आगामी 1 जून को मतदान होनी है ऐसी स्थिति में 30 मई को चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। इसी कड़ी में बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी दलबल के साथ पिछले कई दिनों से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के पक्ष में विभिन्न गांव का दौरा कर वोट देने की अपील किया। उन्होंने कहा कि जहानाबाद में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में माहौल है और यही कारण है कि एनडीए प्रत्याशी फिलहाल सभी प्रत्याशियों पर बढ़त बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो कमी एनडीए प्रत्याशी के द्वारा रह गई है उसे आने वाले दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर दांगी समाज के नेता एवं राजनीतिक सलाहकार पुष्पेंदु पुष्प जहानाबाद अपने साथियों के साथ पहुंचकर विभिन्न दांगी समाज के गांव का दौरा किया। पुष्पेंद्र पुष्प ने दावा किया कि दांगी समाज का सभी वोट एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए प्रत्याशी का जीत तय है। इधर बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार के पक्ष में अति पिछड़ा समाज के लोगों ने बैठक कर समर्थन देने की घोषणा किया। बैठक में भारी संख्या में आए लोगों ने हाथ उठाकर बसपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद अरुण कुमार के पक्ष में मतदान करने की बात कही। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार ने कहा कि इस बार अरुण कुमार चुनाव जहानाबाद में नहीं लड़ रहे हैं बल्कि जहानाबाद की जनता चुनाव लड़ रही है मैं लड़ाई में काफी आगे निकल चुका हूं और आने वाले दिनों में जहानाबाद की जनता की जीत होगी। अति पिछड़ा समाज के नेता ने भी कहा कि इस बार हम लोगों का समर्थन बसपा प्रत्याशी अरुण कुमार को है। बसपा प्रत्याशी ने जहानाबाद शहर में रोड शो भी कार्यकर्ताओं के साथ किया इस रोड शो के कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
बाईट अशोक चौधरी मंत्री बिहार सरकार ।बाइट पुष्पेंद्र पुष्प दांगी समाज के नेता।
वाइट अरुण कुमार बसपा प्रत्याशी।
वाईट दांगी समाज के नेता




