देश के लिए, बिहार के लिए, जहानाबाद के लिए मोदी सरकार जरूरी : सम्राट चौधरी

SHARE:

:- रवि शंकर अमित!

जहानाबाद

अब भारत डरता नहीं दहाड़ता है : सम्राट चौधरी

देश के लिए, बिहार के लिए, जहानाबाद के लिए मोदी सरकार जरूरी : सम्राट चौधरी ---------------------------------------------

पटना, 28 मई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत करपी में एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्री चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी के पक्ष में भव्य जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए ही नहीं बिहार और जहानाबाद के लिए मोदी जी की सरकार जरूरी है।

उनहोने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में देश बदल गया है। देश आज डरता नहीं दहाड़ता है। उन्होंने कहा कि पहले देश की बात अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर हल्के से लिया जाता था, लेकिन आज जब भारत बोलता है तो पूरे विश्व के देश सुनते हैं, यह बड़ा बदलाव है। यूक्रेन की घटना को पूरे विश्व ने देखा है, जब तिरंगे लिए भारत के छात्र नहीं कई अन्य देश के छात्र भी वापस लौटे।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश में छह चरणों के हुए मतदान के बाद राजद का सूपड़ा साफ हो गया है।

उन्होंने कहा कि आरक्षण विरोधी लालू यादव ने इस लोकसभा चुनाव में किसी अति पिछड़े प्रत्याशी के लिए प्रचार नहीं किया, जबकि अपनी बेटी का प्रचार करने के लिए वे सारण और पाटलिपुत्र तक पहुंच गए। उन्होंने कहा कि राजद वाले सफाई देते हैं उनकी तबियत खराब है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या अपने परिवार के सदस्यों के लिए उनकी तबीयत खराब नहीं है?

उन्होंने आगे कहा कि दरअसल इनकी राजनीति ही परिवार के इर्दगिर्द घूमती है। जब मुख्यमंत्री बनाने का मौका आया तो पत्नी को बना दिया, इसके बाद अपने पुत्रों को ‘सेट’ किया। इस चुनाव में वे बेटियों के लिए लगे हुए हैं।

जहानाबाद की सभा मे उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के प्रति यहां के लोगों का अथाह विश्वास है।

Join us on:

Leave a Comment