अपराधियों को दबोचने में छूट रहे हैं पुलिस के पसीने!

SHARE:

धर्मेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

पुलिस डाल डाल तो अपराधी पात पात!

मामला मजदूर को पीट-पीटकर हत्या का, अब तक अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर!

कहते हैं यहां लोकतंत्र चलता है, जहां मजदूर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तो साहब यह कैसा लोकतंत्र जहां तंत्र तांडव कर रहा है। और लोग सबसे निचले पायदान पर!

लहेरियासराय के बलभद्रपुर में एक मजदूर को पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपितों ने उसे बांधकर तीन घंटों तक रॉड से पिटाई की। जिससे वह घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, सूचना मिलने पर पुलिस ने जख्मी हालत में मजदूर को उठाकर डीएमसीएच ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो ठेकेदार सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष सात से आठ आरोपित फरार हैं, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पकड़े गए में ठेकेदार व मुंगेर जिले के सदर थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर निवासी (वर्तमान पता बहादुरपुर थानाक्षेत्र के रघेपुरा) पकंज कुमार सिन्हा, समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थानाक्षेत्र के छगन टोली निवासी (वर्तमान पता बहादुरपुर थानाक्षेत्र के आरएस टैंक) राजेश यादव व मजदूर सिमरी थानाक्षेत्र के माधोपुर निवासी उत्तम कुमार शामिल हैं।

ठीकेदार पंकज कुंजर सिन्हा ने जो पुलिस को बयांन दिया है उसके मुताबिक बलभद्रपुर मोहल्ला स्थित डॉ. सिद्धार्थ के घर की चाहरदीवारी निर्माण में आठ से दस मजदूर काम कर रहे थे। बारिश होने पर मजदूर व नगर थानाक्षेत्र के गांधी चौक निवासी नरेंद्र झा के पुत्र राहुल कुमार झा काम छोड़कर निकल गया। कुछ देर बाद सिमरी थानेक्षेत्र के माधोपुर निवासी एक मजदूर सुबोध राय की साइकिल चोरी हो गई। खोजबीन करने उपरांत मौके से मजदूर राहुल झा गायब मिला। इसके बाद राहुल पर साइकिल चोरी कर फरार हो जाने की आशंका व्यक्त कर उसकी खोज में सभी मजदूर के साथ दोनों ठेकेदार लग गए। कुछ देर के बाद राहुल को लहेरियाससराय स्टेशन के पास से सभी ने दबोच लिया। इसके बाद बाद वहां से उठाकर निर्माण स्थल लाया गया। चाहरदीवारी के अंदर उसे सभी ने बांध दिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई। साइकिल चोरी कर कहां रखा है अथवा किसके हाथ साइकिल बेची है यह जानने के लिए आरोपितों ने दनादन रॉड से प्रहार करने लगे। जिससे राहुल ने मौके पर दम तोड़ दिया।

वही परिजन का आरोप है कि 15 दिन की मजदूरी मांगने पर उसकी इतनी पिटाई हुई है उड़की मौत हो गई

वही पूरे मामले में एसएसपी बाबू राम ने कहा कि ठीकेदार सहित तीन की आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।वही घटना के मजदूरी की मांग करने पर पिटाई के उलट एसएसपी ने कहा कि ठीकेदार का आरोप था कि डॉक्टर सिद्धात के चारदीवारी का काम किया जा रहा था इसी बीच मृतक गायब हो गया जिसपर साइकिल चोरी का आरोप लगा उसे पकड़ कर ठीकेदार के द्वारा लाया गया और पिटाई किया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई ।ठीकेदार ने अपराध स्वीकार कर लिया है।वही जो भी इस घटना में शामिल है उनको नही बक्शा जाएगा।साथ ही सभी की गिरफ्तारी कर स्पीटी ड्रायल चला कर सबसे सजा दिलाया जाएगा।परिवार वाले भी मिलने आये थे उन्हें भी अश्वशन दिया गया है कि न्याय उन्हें मिलेगा दोषी को सजा मिले।

Join us on:

Leave a Comment