सीरम के 16 वां स्थापना दिवस पर हेल्थ कैंप का आयोजन, 400 मरीजों की जांच!

SHARE:

रिपोर्ट- अरविंद कुमार!

दो दिवसीय नि:शुल्क जांच शिविर शुरू

समस्तीपुर

शहर के जाने माने सीरम डायगनोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के 16वां स्थापना दिवस के मौके पर रविवार से दो दिवसीय नि: शुल्क हेल्थ कैंप शुरू हुआ। कैंप का उद्घाटन शहर के जाने माने डॉक्टर आर कृष्ण, डॉ भारती कुमारी,सीरम की डायरेक्टर अनुराधा कुमारी, चेयर मैन रौशन कुमार, प्रचार्य डॉ कपिलेश्वर ठाकुर, कमलेश राय ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। इस मौके पर डॉक्टर आर कृष्ण ने कहा कि व्यस्त जिंदगी में लोग रूटीन चेकअप को भुल जाते है। जब लोग गंभीर होते हैं तो तब डॉक्टर के पास पहुंचते हैं। जिसके बाद उनका जांच होता है। उन्हें जानकारी मिलती है कि वह कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है। लेकिन लोग अगर नियमित अपना चेकअप कराते रहें तो समय रहते बीमारी को टाला जा सकता है। सीरम के इस जांच कैंप का उद्देश्य यही है कि लोगों को खतरा से पूर्व सचेत किया जा सके। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपना रुटीन चेकअप कराना चाहिए। जिससे आप अपने शरीर के प्रति सजग रह सकते हैं। इस कैंप में दोपहर के 1 बजे तक 400 लोगों का रक्त व 50 लोगों का अल्ट्रासाउंड जांच किया गया। साथ ही जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों की टीम ने उचित परामर्श दी।

31 प्रकार की हुई रक्त जांच

सीरम के चेयरमैन रौशन कुमार ने बताया कि पिछले 15 सालों से स्थापना दिवस के मौके पर नि: शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष की भांती इस बार भी शिविर लगाया गया है। इस कैंप में 31 प्रकार का ब्लड जांच के साथ ही पेट का अल्ट्रासाउड भी किया जा रहा है। दो दिन आज के अलावा 27 मई को भी कैंप जारी रहेगा। शिविर में डॉ आर कृष्ण के साथ ही डॉ भारती कुमारी के द्वारा लोगों को उचित परामर्श दिया गया। मौके पर श्रवण कुमार झा, रमण कुमार झा, लैब सुपरिटेंडेंट संतोष कुमार सुमन, गोविंद झा, सोनु कुमार, आयुष कश्यप,संजय कुमार, राकेश कुमार, अमरजीत कुमार, राहुल कुमार, सुभाष चंद्र आदि ने शिविर में अह्म भूमिका निभाई ।

Join us on:

Leave a Comment